logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वामी विवेकानंद सेवा समिति धनपुरी ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

शहडोल। स्वामी विवेकानंद सेवा समिति, धनपुरी ने कोरोनावायरस महामारी के चलते लगाए गए लाॅकडाउन के दौरान खुद की परवाह न करके मानवता की सेवा में जुटे क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों, डाॅक्टरों, नगरपालिका अधिकारियों तथा अन्य कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। यह सम्मान स्वामी विवेकान्रन्द की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका शालिनी सरोगी रहीं। कार्यक्रम को बेहतर स्वरूप देने में नगरपालिका, धनपुरी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी रविकिरण त्रिपाठी का पूर्ण सहयोग रहा। 
 
यह सम्मान समारोह वरिष्ठ पत्रकार सनत शर्मा, विनोद शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के संरक्षक मंडल में शामिल संजय चांदवानी, विनय सिन्हा तथा सदन कपूर के साथ ही समिति के संयोजक जयंत जवाहर जसवानी और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय द्विवेदी ने किया।

263
33923 views

Comment