logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्कूल से वापस घर जाते समय छात्राओं से करता था छेड़छाड़ जनपद के कोतवाली इ टियाथोक क्षेत्र में स्कूली छात्राओं

स्कूल से वापस घर जाते समय छात्राओं से करता था छेड़छाड़



जनपद के कोतवाली इ



टियाथोक क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली स्कूली छात्राओं के साथ मनचले युवक द्वारा छेड़-छाड़ करने का मामला सामने आया है। जहां स्कूल से वापस अपने घर जा रही नाबालिग छात्राओं से मनचले युवक ने छेड़छाड़ की। जिससे परेशान होकर छात्राओं ने जानकारी परिजनों को दी।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, युवक छात्राओं को परेशान कर रहा था जिससे छात्राएं डरी हुई थीं।तंग आकर छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने थाने में जाकर मनचले के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया।वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मोतीगंज थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी संजय सिंह पुत्र विजय सिंह को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी करुणाकर पांडे ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पास्को एक्ट व छेड़-छाड़ का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

177
14965 views

Comment