logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रशासन ने ढहाई कब्रिस्तान की भूमि पर खड़ी पूर्व विधायक की कोठी

बदायूं। शहर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके राम सेवक सिंह की कोठी पर मंगलवार की सुबह से ही प्रशासनिक शिकंजा कसना शुरू हो गया।

 बताया जाता है कि सोमवार की रात में इंद्रा चौक से दातागंज चुंगी की ओर जाने वाले मार्ग पर बल्लियां लगाकर रास्ता बंद कर दिया और मौके पर चार जेसीबी पहुंच गई हैं। बताते हैं कि बरसात के चलते राम सेवक सिंह के जवाहरपुरी स्थित पुराने आवास को गिराने में कुछ बाधाएं आ रही थीं, जबकि सुरक्षा की दृष्टि से भारी मात्रा में पुलिस तैनात की गई है।

 पूर्व रामसेवक सिंह पटेल की कोठी को लेकर विवाद चल रहा था। कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर कोठी बनवाने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच करवाई थी। जिला प्रशासन की जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद रामसेवक पटेल ने मंडलायुक्त के यहां भी अपील की थी। वहां से अपील खारिज हो जाने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर से कोठी तुड़वानी शुरू कर दी है। पुलिस लाइंस चैराहे से लेकर दातागंज तिराहे तक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। 

रूट डायवर्जन कर दूसरे रास्ते से वाहनों को निकाला जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने बताया कि, ‘कब्रिस्तान की भूमि पर कागजातों में हेराफेरी कर कोठी बनवाई गई है। जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद आज कार्रवाई की गई है।’

320
15098 views

Comment