logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कर रही है छात्रों के साथ पक्षपात विगत दिवस दिनांक 05/07/2022को एलएलबी प्रथम वर्ष का परि

अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कर रही है छात्रों के साथ पक्षपात

विगत दिवस दिनांक 05/07/2022को एलएलबी प्रथम वर्ष का परिणाम विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किया गया था जिस परिणाम को लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन देकर उत्तर पुस्तिका को पुनः चेक कराने का अनुरोध किया था इस अनुरोध पर विश्वविद्यालय ने उत्तर पुस्तिका पुनः चेक कराया लेकिन इस बार जो एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का परिणाम आया है उसमें छात्रों के साथ पक्षपात किया गया है जो छात्र एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में जिस सब्जेक्ट में फेल थे उनको बहुत अधिक अंक दिया गया लेकिन जो छात्र पहले से पास है उनको सिर्फ औपचारिकता का नंबर दिया गया है जिस पर विधि महाविद्यालय के छात्र उदय प्रकाश मिश्र का कहना है कि जो छात्र पहले से फेल थे उनका नंबर इतना ज्यादा कैसे बढ़ सकता है और जो छात्र पहले से पास थे उनका नंबर इतना कम क्यों बढ़ा है क्या जो छात्र पहले से फेल हैं वह पहले से पास छात्रों की अपेक्षा में अधिक लिखा था अगर ऐसा है तो वह फिर पहले फैल ही क्यों हुए अगर उनमें इतना ज्ञान होता तो पहली बार ही पास हो जाते और जो छात्र पहले पास थे इस बार के परिणाम में उनको बहुत कम ही नंबर दिया गया यह कैसे हो सकता है कि फेल वाला छात्र दोबारा कहां पी चेक होने पर पहले से पास हुए छात्रों से अधिक अंक ला सकता है
इन कृतियों से कहीं ना कहीं यह स्पष्ट होता है कि विश्वविद्यालय मनमानी कर रहा है अपने मर्जी से उत्तर पुस्तिका चेक करके नंबर दिया जाता है चाहे जो छात्र जितना लिखा हो या ना लिखा हो उससे कोई मतलब नहीं होता है नंबर अपने मर्जी से देते हैं
इन कृत्यों से साफ स्पष्ट होता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के कार्य में लापरवाही बरत रहा है उत्कृष्ट स्तर के विद्यार्थियों के साथ छल किया जा रहा है।
इस परिणाम पर विधि महाविद्यालय के छात्र ने प्रश्न चिन्ह किया है कि क्या सिर्फ फेल हुए छात्रों की उत्तर पुस्तिका ही सही तरीके से नहीं जांची गई थी या जो छात्र पहले पास ही थे उनकी भी उत्तर पुस्तिका सही तरीके से नहीं जांच की गई थी।

दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशन हेतु सादर सूचनार्थ।

193
26231 views

Comment