logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*जनपद कासगंज* *कासगंज श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं व कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक

*जनपद कासगंज*


*कासगंज श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं व कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कासगंज ने किया लहरा घाट का निरीक्षण, लगातार 3-4 दिन से हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुये स्वयं ट्रैक्टर पर बैठकर लिया रूट व्यवस्था का जायजा, ड्रोन से की जा रही निगरानी*

कृपया अवगत कराना है कि आज दिनांक 30.07.2022 को पुलिस अधीक्षक कासगंज बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं व कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत लहरा घाट का निरीक्षण किया गया,

निरीक्षण के दौरान लगातार 3-4 दिन से हो रही बारिश के कारण बडे हुये जल स्तर को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वंय ट्रैक्टर पर बैठ कर रूट व्यवस्था का

निरीक्षण किया व बोट पर बैठकर बडे हुये जल स्तर का भी जायजा लिया इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की

तथा घाटों पर साफ सफाई, बैरिकेटिंग, लाइटिंग,अस्थायी शौचालय, स्टीमर व खोया पाया/पुलिस सूचना केन्द्र की व्यवस्था का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,

इसके उपरान्त रास्ते में सुरक्षा के दृष्टिगत एटा बरेली हाइवे पर एक तरफ कावडिये व दूसरी तरफ हल्के वाहनों के आने जाने की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया व उचित प्रबन्धन हेतु यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया,

195
30232 views

Comment