logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खाली पड़े प्लाट मे नगर निगम करनाल ने करवाई सफाई

करनाल। शिव काॅलोनी में जल घर नं.15 के नजदीक गली नंबर एक में स्थित खाली पड़े प्लॉट मे नगर निगम करनाल द्वारा सफाई करवाई गई।

गौरतलब है कि समाज मे रह रहे कुछ असामाजिक लोगों द्वारा खाली पड़े प्लॉटों में आए दिन खुले में गंदगी व कूड़ा करकट आदि डाल देते हैं। एक ओर, भारत सरकार द्वारा सफाई अभियान जोरों के साथ चलाया जा रहा है। सफाई अभियान के तहत निगम ने लोगों को कई तरह कि सुविधाएं भी दी हुई है। इसके बावजूद असामाजिक तत्व खुले में गंदगी डाल कर समाज में प्रदूषण फैलाने में लगे हैं। 


नगर निगम को समस्या बताने पर तुरंत ही इस समस्या का समाधान किया गया।

286
14870 views

Comment