logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीकर 8 अगस्त। खाटूश्याम जी के मासिक मेले में आज सवेरे भगदड़ मच जाने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत और 3 महिलाएं गंभीर

सीकर 8 अगस्त। खाटूश्याम जी के मासिक मेले में आज सवेरे भगदड़ मच जाने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत और 3 महिलाएं गंभीर घायल हो गई। घायल महिलाओं को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया जबकि कुछ घायल श्रद्धालुओं को खाटूश्याम जी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। *घटना सुबह करीब 5:20 की है।आज एकादशी का पर्व होने से खाटू में लाखों की भीड़ पिछले 2 दिन से जमा* है। आज जब सुबह-सुबह मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए गेट खोला तो भगदड़ मच गई और 3 महिलाएं उसके नीचे दब जाने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद खाटू श्याम मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। परिजन एक दूसरे के बारे में जानकारी लेने में लगे रहे। *अभी भी इस हादसे को लेकर खाटू में सन्नाटा छाया हुआ है।*

158
15037 views
1 shares

Comment