logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बालीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने की उत्‍तराखंड की तारीफ, कहा- यहां की सुंदरता अविश्वसनीय बालीवुड अभिनेता Bollywood Actor

बालीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने की उत्‍तराखंड की तारीफ, कहा- यहां की सुंदरता अविश्वसनीय

बालीवुड अभिनेता Bollywood Actor सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने उत्‍तराखंड की सुंदरता की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने यहां के जंगल पहाड़ लोग पकवान और लोकेशन को अविश्वसनीय बताया। उत्तराखंड की बात ही अलग है जो भी यहां आता है यहां की वादियां उनका मन खुशनुमा बना देती है। बालीवुड की बात करें तो यहां के प्राकृतिक दृश्य और व्यक्तियों का सरल स्वभाव उन्हें बेहद पसंद आता है। जिसकी वह समय-समय पर सराहना भी करते हैं।
निजी दौरे के दौरान बीते पांच अगस्त को देहरादून पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी ने राजपुर रोड स्थित ओर्चिड रेस्टोरेंट, अम्मा रेस्टोरेंट में विभिन्न व्यंजनों का जायका भी लिया। सोमवार को मुंबई रवाना होने से पहले उन्होंने दून यूनिवर्सिटी रोड स्थित दून स्कालर्स स्कूल केदारपुर के बच्चों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर उन्होंने बच्चों को जागरूक भी किया। स्कूल में बच्चों, शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ ही अभिभावकों ने भी उनके साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोकेशन शूट के लिए बेहतर हैं। यहां मैंने कई जगहों का भ्रमण किया। कल हरिद्वार गया था काफी सुंदर लगा।

152
14989 views
1 shares

Comment