logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर के हाथों से किताबों का विमोचन जल्द ही पहुंचेंगे कलेक्टर स्कूल बच्चों के बीच प्राथमिक विद्यालय रुघनाथपुरा

कलेक्टर के हाथों से किताबों का विमोचन
जल्द ही पहुंचेंगे कलेक्टर स्कूल बच्चों के बीच


प्राथमिक विद्यालय रुघनाथपुरा विकासखण्ड खिलचीपुर में बच्चों के सीखने सिखाने का स्तर कक्षानुसार तथा शिक्षकों द्वारा प्रभावी कक्षा शिक्षण के दौरान स्वयं के विचारो का लेखन अपनी भाषा में करने के अवसर प्रदान किये जाते है। इस प्रक्रिया में शाला के बच्चों ने समय-समय पर कहानी, कविता तथा चित्रों के माध्यम से अपना कौशल प्रदर्शित किया हैं। बच्चों के द्वारा इन सामग्रियों का संकलन कर पत्रिका बालवाणी का निर्माण शाला की शिक्षिका श्रीमती ममता शर्मा एवं अन्य शिक्षक श्री शिवनारायण दांगी के सहयोग से किया गया। बालवाणी पत्रिका का विमोचन कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित द्वारा किया गया। उन्होंने पत्रिका का अवलोकन करने के पश्चात शाला परिवार को बधाईयां दी।
पत्रिका बालवाणी का विमोचन के दौरान कलेक्टर श्री दीक्षित ने बच्चों एवं शिक्षक से बातचीत की। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर श्री दीक्षित को शाला की उपलब्धियाँ बताई। शाला के बच्चो ने कलेक्टर श्री दीक्षित को शाला आने का आमंत्रण दिया। जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एस. बीसोरिया, बी.ए.सी. ब्यावरा श्री जी.के. दुबे, श्री प्रमोद सक्सेना इत्यादि उपस्थित थे।।

136
16701 views
1 shares

Comment