logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुख्यात अवैध कच्ची शराब माफिया वेद प्रकाश उर्फ वेदू का बैंक खाता सीज


-----------------------------------------------------
लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधियों, गैंगस्टर्स एवं माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में शुक्रवार को थाना मैलानी क्षेत्र निवासी कुख्यात अवैध कच्ची शराब माफिया एवं शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी वेद प्रकाश उर्फ वेदू पुत्र बद्री सासिया नि० सासिया कॉलोनी थाना मैलानी जनपद खीरी का भारतीय स्टेट बैंक का खाता सीज करा दिया गया है। इससे पूर्व भी दिनांक 07-07-20 को स्वयं पुलिस अधीक्षक महोदया के नेतृत्व में अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा दबिश देकर अवैध शराब के निर्माण में प्रयुक्त किये जाने वाले पक्के निर्माण को नष्ट कराया गया है एवं मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, जनरेटर आदि उपकरण जब्त किये गये हैं तथा इस काले कारोबार में उसका सहयोग करने वाले उसके दामाद तथा पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अभियुक्त के विरुद्ध अन्य विधि अपेक्षित कठोर कार्यवाही प्रचलित है।

280
15361 views

Comment