logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बारिश में कच्चा मकान ढहने से महिला की मौत, पांच की हालत गम्भीर

सुलतानपुर। जिले में हो रही निरंतर बारिश के चलते लंभुआ थाना क्षेत्र के तेरये गांव में एक दलित परिवार के कच्चे मकान के ढह जाने से घर के भीतर सो रहे छह लोग मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को लंभुआ सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मकान ढह जाने से गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।

283
14971 views

Comment