logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत सहायक संघ देवगढ़ कलमबद्ध हड़ताल पर I देवगढ़ ब्लॉक पंचायत सहायक संघ की मीटिंग महादेव विलास मंदिर म

ग्राम पंचायत सहायक संघ देवगढ़ कलमबद्ध हड़ताल पर I देवगढ़ ब्लॉक पंचायत सहायक संघ की मीटिंग महादेव विलास मंदिर में ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में मीटिंग हुई I इस मीटिंग में राजस्थान सरकार द्वारा नियमितीकरण नही करने पर राजस्थान पंचायत सहायक संघ के आह्वान पर ब्लॉक देवगढ़ कलमबंध हड़ताल पर जाने हेतु निर्णय लिया गया I देवगढ़ पंचायत सहायक संघ द्वारा इस कलमबद्ध हड़ताल का मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन श्रीमान उपखड़ अधिकारी महोदय के प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया i पंचायत समिति में श्रीमान विकास अधिकारी महोदय दौलतराम मीना जी को बलॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह द्वारा करनी माता की तस्वीर भेट कर सम्मान कर कलमबंध हड़ताल पर रहने का मुख्यमंत्री महोदय के नाम पर का ज्ञापन दिया I समस्त पंचायत सहायक द्वारा 10-09-2022 से कलमबंध हड़ताल पर रहेंगे I अध्यक्ष गोविंद सिंह ने पंचायत सहायको को सरकार द्वारा नियमित नही करने पर प्रदेश स्तरीय जयपुर में सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया गया I जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष गोविंदसिंह सुरेश राम रैगर तोलीराम नरेंद्रपूरी धीरेंद्र कुमार जोशी युनुस मोहम्मद यशवंत सिंह सुरेश मेवाडा गोविंद सिंह रावतभेरुलाल गुर्जर सुरेंद्र सिंह रावत गोपीलाल गुर्जर कृपाल सिंहडी एस चौहानशिवराज जीनगर समस्त पंचायत सहायक मौजूद रहे I

124
17152 views

Comment