logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवा शक्ति तरावड़ी ने नगर पालिका के 15 वार्डों के पार्षद व अध्यक्ष पद के लिए शुरू किया प्रचार

तरावड़ी (करनाल)। नगर पालिका चुनाव की आहट  होने के बाद कई लोग नगर पालिका अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी ठोक  चुके हैं। यद्यपि, अभी चुनाव लगभग नौ माह बाद होने हैं, मगर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी अभी से ठोकनी शुरू कर दी है इसी के चलते सबसे बड़ी दावेदारी युवा शक्ति तरावड़ी ने ठोकी है। इससे तरावड़ी के राजनीतिक गलियारे  चर्चा का विषय बने हुए हैं। हरियाणा में पहली  बार किसी गैर राजनीतिक संगठन ने अध्यक्ष पद सहित सभी पार्षद पदों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। आज अग्रवाल धर्मशाला में युवा शक्ति, तरावड़ी के सभी 15 वार्डों के समाज सेवा में सक्रिय युवा लोगों की मीटिंग की गई।

  मीटिंग में वरिष्ठ समाजसेवी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की व अध्यक्षता मानव अधिकार  कार्यकर्ता  एवं वरिष्ठ समाज सेवी मयंक जोगी ने की। मीटिंग में कोरोना महामारी के कारण मास्क व सामाजिक दूरी का प्रयोग किया गया। तरावड़ी के युवाओं ने बाल कृष्ण त्रिपाठी के चरण छू कर आगामी नगर पालिका चुनावों में युवा शक्ति की सबसे बड़ी दावेदारी ठोक  दी है। 

मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मयंक जोगी व समाजसेवी भारत शर्मा ने मीटिंग को सम्बोधित करते हुए कहा कि, ‘युवा शक्ति तरावड़ी सभी 15 वार्डो में अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसी के साथ साथ अध्यक्ष पद के लिए भी अपना उम्मीदवार नगरपालिका चुनाव में उतारेगी।’ 

उन्होंने कहा कि, ‘आज तक युवाओं को मौका ही नहीं दिया गया और जिस प्रकार तरावड़ी नगर पालिका के कुछ पार्षदों द्वारा भ्रष्टाचार फैलाया जा रहा है, उस भ्रष्टाचार का अंत सिर्फ युवा शक्ति ही कर सकती है। तरावड़ी की जनता नगर पालिका अध्यक्ष व कई पार्षदों से बहुत परेशान है। भेदभाव के चलते वार्डो में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।’

 बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि, ‘युवा शक्ति तरावड़ी शहर की हर समस्या से भली भांति परिचित है, जिसका निवारण वे अच्छी तरह कर सकती हैं और इस बात का इतिहास गवाह है कि जब-जब युवाओं ने मोर्चा संभाला है, तब-तब राजनीतिक समीकरण बदले हैं।’

 युवा नेता उमेश भूटानी, सन्नी सचदेवा,  साहिल गिरधर, विशाल रहेजा,  सतीश कुमार ने कहा कि, ‘आज युवाओं को चाहिए कि बिना देरी किये राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और जब युवा शक्ति नगर पालिका चुनावों में विजय पा लेगी तो सबसे पहले अवैध काॅलोनियों को वैध करवाकर विकास कार्य करवाएगी और लोगो के हर काम के लिए समय सीमा तय की जाएगी। यदि काम में देरी हुई तो उसका जिम्मेदार नगरपालिका का सम्बंधित कर्मचारी होगा।’

  इस अवसर पर साजन कटारिया, सतीश, दयावान सिंघल, प्रदीप भटनागर आदि युवा साथी मौजूद रहे।

287
15106 views

Comment