logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*रक्तदान एक पुण्य कार्य : जे पी दलाल* 25 सितंबर रविवार लहलाना राष्ट्रीय रक्तदान संगठन द्वारा संस्था के सक्रिय सद

*रक्तदान एक पुण्य कार्य : जे पी दलाल*

25 सितंबर रविवार
लहलाना

राष्ट्रीय रक्तदान संगठन द्वारा  संस्था के सक्रिय सदस्य महेश यादव की पुत्री के जन्म पर समाज से हट कर लहलाना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्यातिथि के तौर पर कृषि मंत्री श्री जे पी दलाल मौजूद रहे। जे पी दलाल ने रक्तदान को पुण्य कार्य कहा तथा संस्था के कार्य पर प्रशंशा व्यक्त की।उन्होंने महेश यादव की पुत्री को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जे पी दलाल ने किसानों की समस्या सुनी तथा समाधान का आश्वासन दिया।
कृषि मंत्री जेपीदलाल ने हरियाणा भर में बेमौसमी बारिश से खरीफ की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की घोषणा की है। कृषि मंत्री ने कहा है की बारिश से हजारों एकड़ में खड़ी फसले जलभराव की वजह से खराब हुई उन फसलों का मुआयना करवाकर जल्दी ही किसानों को उचित मुआवजा राशि प्रदान की जायेगी

वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर चेयरमैन रणशिंह यादव, भाजपा प्रवक्ता मुकेश गौड़ तथा शशिरंजन परमार उपस्थिति रहे।
 मुकेश गौड़ ने टीम को पुण्य कार्य करने पर शुभकामना दी।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का 2022 का यह 5वा रक्तदान शिविर है । संस्था का अभी तक का 19वा रक्तदान शिविर रहा।
दीपक रोढ़ा ने बताया कि रक्तदान शिविर में 49 युवाओं ने रक्तदान किया।सभी रक्तदाताओ का संस्था धन्यवाद करती है।
साथ ही इस मौके पर नरेंद्र लोहनी,मनोज यादव,संस्था के अध्यक्ष दीपक रोढ़ा, उपाध्यक्ष सत्यवान जांगड़ा सचिव अंकित टांडी,संयोजक संदीप यदुवंशी,भीष्म,महेश यादव,मास्टर भगवान सिंह यादव,राहुल,दीपांशु,पंकज, हरविंद्र सुखविंद्र , टीनू जांगड़ा , राव सुमित आदि मौजूद रहे।

164
18317 views

Comment