logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

**सीएमओ ने किया बाढ़ चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण* सर्वेश शुक्ला मण्डल ब्यूरो लखनऊ लखीमपुर खीरी। बाढ़ प्रभावि

**सीएमओ ने किया बाढ़ चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण*
सर्वेश शुक्ला मण्डल ब्यूरो लखनऊ
लखीमपुर खीरी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र फूलबेहड़ का सीएमओ डॉ. अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान वह पहले सीएचसी फूलबेहड़ पहुंचे। जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी फूलबेहड़ अधीक्षक डॉ. अमितेश द्विवेदी से जानकारी ली उसके बाद वह बाढ़ राहत कार्य के लिए नीलपुरवा चौराहा पर बनाई गई बाढ़ चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर चौकी पर पहुंचे। जहां उन्होंने दी जा रही दवाओं को देखा और उपस्थित बाढ़ पीड़ितों से उनको मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। जिस पर सभी ने दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रशंसा की। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी बाढ़ पीड़ित को चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किसी की समस्या का सामना ना करना पड़े। दवाओं की पूर्ण आपूर्ति रखी जाए और खासकर संक्रामक रोगों से बचाव के व्यापक प्रबंध किए जाएं। इस दौरान उनके साथ फूलबेहड़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमितेश द्विवेदी जिला मलेरिया अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

111
18982 views

Comment