logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेतिया बस स्टैंड में चाकू मारकर टेंपो चालक की हत्या

पश्चिम चंपारन। बेतिया बस स्टैंड पर अज्ञात बदमाशों ने एक टेंपो चालक की हत्या चाकू मारकर कर दी। घटना आप बीती रात 12 बजे के आसपास की है । मृतक की पहचान बंगाली कॉलोनी निवासी मनोज दास के रूप में हुई है। 

बताया जाता है कि मनोज मंगलवार की शाम में टेंपो चलाने के लिए घर से निकला था। बस स्टैंड के समीप अज्ञात बदमाशों ने टेंपो रोक कर लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू मारकर टेंपो चालक की हत्या कर दी और फरार हो गये। 

एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि, ‘शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।’


 

228
14761 views

Comment