logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज दिल्ली में संत श्री राजाराम जी कलबी समाज सेवा संघ की नवीन कार्यकारिणी का धन्यवाद समारोह एवं पूर्व कार्यकारिणी के पदाध

आज दिल्ली में संत श्री राजाराम जी कलबी समाज सेवा संघ की नवीन कार्यकारिणी का धन्यवाद समारोह एवं पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया ।
शिकारपुरा धाम से पधारे परम पूज्य महंत श्री 1008 श्री दयाराम जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ |

समाज के भावी विकास की रूपरेखा तैयार की गई तथा साथ ही समाज के लिए एक भूमि पुर्व में खरीदी गई थी। जिस का 29/9/22 को भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त किया गया।

भविष्य के लिए यह भूखण्ड छोटा होगा इसलिए, महंत श्री ने सभी नवयुवकों को बड़ी जमीन को खरीदने हेतु, उत्साहित व प्रोत्साहित किया गया ,सभी दिल्ली के व्यापारीयों ने जबरदस्त जोश के साथ मां लक्ष्मी व कुबेर भगवान के खजाने खोलकर अच्छी धनराशियां लिखवाई गई।

गुरु महाराज ने अति शीघ्र भूमि का एग्रीमेंट करवाने पर धन राशि देने की बात कही।

नव गठित कार्यकारिणी के धन्यवाद समारोह में पूर्व कार्यकारिणी के संरक्षक और वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व अध्यक्ष श्री जगदीश जी ,महासचिव श्रीमान दीपाराम जी, देवराज जी, उपाध्यक्ष श्रीमान ठाकरीराम जी अन्य सम्मानित पदाधिकारियों और सदस्य गणों द्वारा नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष महोदय श्री मान शंकरा रामजी, महासचिव श्री खीमाराम जी, कोषाध्यक्ष श्रीमान नारायण जी , हंसा राम जी, पोलाराम जी इत्यादि पदाधिकारियों और सदस्य गणों का साफा पहनाकर और माल्यार्पण द्वारा सम्मानित किया और मार्गदर्शन , दिशा निर्देश दिए।

परम पूज्य गुरुदेव श्री 1008 श्री दयाराम जी महाराज द्वारा दिल्ली में समाज के सदस्यों को धन अर्जित के साथ-साथ दान का महत्व बताया गया और मानव जीवन के कल्याण के लिए कुछ करने की प्रेरणा दी।

महन्त श्री ने अपने मुखारबिंद से अनमोल प्रवचन दिये। सभी भक्तजन चुन कर भाव विभोर हो गए,और सभी से आग्रह किया की समाज की एकता अखंडता के लिए संगठित रहने की जरूरत है।

भविष्य में विकास के पथ पर चलने की विराट योजना प्रस्तुत की गई ।

इस समारोह में आप सब स्नेहीजनों ने अपना अमूल्य समय निकाल कर पधारने वाले सभी आगंतुकों का
संत श्री राजारामजी कलबी समाज सेवा संघ दिल्ली प्रदेश आभार प्रकट करता हूं और इसी तरह आपसे भविष्य में सहयोग की अपेक्षा रखता हूं - आप सब का बहुत-बहुत धन्यवाद।
शंकराराम कलबी (कुकल)
अध्यक्ष, संत श्री राजारामजी कलबी समाज सेवा संघ, दिल्ली

121
19535 views

Comment