logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार की लड़की को प्रतापगढ़ के लड़के से "ऑनलाइन लूडो" खेलने के दौरान हुआ प्यार, फिर दोनों ने कर ली शादी प्रतापगढ़ के

बिहार की लड़की को प्रतापगढ़ के लड़के से "ऑनलाइन लूडो" खेलने के दौरान हुआ प्यार, फिर दोनों ने कर ली शादी

प्रतापगढ़ के गोपालापुर के रहने वाला युवक ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान मुजफ्फरपुर की युवती के संपर्क में आया. इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे, बातचीत प्यार में बदल गया तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई.इ सके बाद युवती अकेली मुजफ्फरपुर से प्रतापगढ़ पहुंच गई. इसके बाद बेल्हा मंदिर में शादी करने लगे
अलग-अलग धर्म के हैं लड़के लड़की
मंदिर परिसर में शादी करने वाले युवक-युवती के साथ किसी रिश्तेदार या परिजन के नहीं होने से लोग उनसे पूछताछ करने लगे. इस दौरान पता चला कि युवती का धर्म अलग है. इस पर हंगामा बढ़ गया. तब पुलिस ने युवती से घरवालों का फोन नंबर मांगा. युवती के बताए नंबर पर पुलिस ने फोन किया तो उधर से उसकी मां ने बात की

लड़की की मां ने दी शादी की इजाजत
इसके बाद पुलिस ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी यहां मंदिर में शादी कर रही है तो मां ने कोई ऐतराज नहीं जताया. उल्टे मां ने कहा कि उनकी बेटी बालिग है और प्रतापगढ़ के युवक से प्यार करती है, वह उसके पास प्रतापगढ़ गई है. महिला के इस जवाब ने पुलिस को भी चौंका दिया. अलग-अलग धर्म के होने के बावजूद महिला ने बेटी की खुशी के लिए शादी की इजाजत दे दी.

143
20267 views

Comment