logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*जाते-जाते दहिया खाप को एकता व आपसी सहयोग का रास्ता दिखा गया नीतीश* क्रांतिकारी पर्वतारोही भाई नीतीश दहिया की 13वीं पर

*जाते-जाते दहिया खाप को एकता व आपसी सहयोग का रास्ता दिखा गया नीतीश*
क्रांतिकारी पर्वतारोही भाई नीतीश दहिया की 13वीं पर खास बात यह रही कि इसमें दहिया खाप के सभी पक्षों ने एकता और भाईचारे का सन्देश दिया। प्रधान जयपाल सिंह दहिया ने अपना बड़प्पन दिखाते हुए कहा कि सरकार भगवान तो नही होती लेकिन भगवान से कम भी नही होती। उन्होंने कहा भाई सुरेंद्र बाणिया सरकार के करीबी हैं और सरकार से नीतीश के लिए पुरजोर माँग करे। वह नीतीश के मान सम्मान से जुड़ी हर बात में उनके साथ हैं। कहीं पर भी उनकी जरूरत पड़े तो वह तैयार हैं। यह प्रधान जयपाल का बड़प्पन भी है और हमारे क्रांतिकारी पर्वतारोही भाई नीतीश दहिया को सच्ची श्रद्धांजलि भी हैं। ऐसे मौकों पर दोनों प्रधानों के टकराव में हमने आज तक पगड़ियों को उछलता हुआ ही देखा है। पिछले 10 सालों में ऐसा वाक्य पहली बार देखने को मिला है और इसमें कोई आश्चर्य भी नही है। क्रांतिकारी पर्वतारोही नीतीश दहिया की शख्सियत है ही ऐसी। अपने बड़प्पन भरे शब्द बोलकर प्रधान जयपाल नीतीश के युवा साथियों के दिलों में छा गए। भविष्य में अगर प्रधान जयपाल दहिया, नीतीश के लिए कोई पहल करना चाहे तो हम सब दिल खोलकर प्रधान जी के साथ हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमारे दोनों प्रधान ऐसे ही एक दूसरे को आपस मे सहयोग करते रहें, और आपसी टकराव से दूर रहे। यही नीतीश को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वह जिस चोटी पर गया दहिया खाप का बैनर अपने साथ लेकर गया। हमेशा दहिया खाप के मान सम्मान को तिरंगे के साथ शिखर पर रखा।

217
14987 views
1 shares

Comment