logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंशदायी पेंशनरों ने की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

कोरिया। छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अंबिका सिंह देव के प्रथम बैकुंठपुर कोरिया आगमन पर छत्तीसगढ़ अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ कोरिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया।

 संघ ने संसदीय सचिव का स्वागत करते हुए पुरानी पेंशन बहाली करने हेतु अपील की। इस पर उन्होंने बताया कि, कर्मचारी संघ द्वारा इस सम्बंध में दिया गया ज्ञापन उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रेषित कर दिया है और उन्होंने स्वयं भी मुख्यमंत्री से सन् 2004 से बंद पुरानी पेंशन बहाली की सिफारिश की है। 

 इस अवसर पर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ तिवारी, प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक गुप्त, जिलाध्यक्ष कोरिया बृज नारायण मिश्र, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रीमती दीपिका चंद्रा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती बलजीत कुर्रे, सचिव चेतन कश्यप, संजय ठाकुर, वीरेंद्र जायसवाल, बालकराम राजवाड़े, कैलाश प्रसाद यादव खडगवा, राजेश गुप्त, फिरोज खान, सीताराम राजवाड़े, विनोद जायसवाल इत्यादि संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

259
15074 views

Comment