logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हुए दिव

आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हुए दिवाली का त्योहार मनाया जाता है और अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस बार दिवाली के फौरन बाद ही आंशिक सूर्यग्रहण लगेगा। कई वर्षों बाद दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा न होकर एक दिन का अंतर है। दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग कई वर्षो बाद पड़ रहा है। एक गणना के अनुसार पिछले 1300 वर्षों बाद सूर्य ग्रहण दो प्रमुख त्योहार के बीच पड़ने के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि सभी अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। साल का यह आखिरी आंशिक सूर्यग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में सूर्यग्रहण दिखाई देने से इसका सूतक काल मान्य होगा। जिसके कारण ग्रहण से संबंधित धार्मिक मान्यताएं का पालन किया जाएगा। जाएगी। आइए जानते हैं 25 अक्तूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण से संबंधित सभी जानकारियां और इसके प्रभाव के बारे में विस्तार से...आपके शहर में सूर्य ग्रहण कब से कब तक
दिल्ली शाम 4 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 42 मिनट तक
अमृतसर शाम 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक
भोपाल शाम 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक
जयपुर शाम 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक
मुंबई शाम 4 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 09 मिनट तक
रायपुर शाम 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक
इंदौर शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक
उदयपुर शाम 4 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 00 मिनट तक
लुधियाना शाम 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक
शिमला शाम 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक
लखनऊ शाम 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक
कोलकाता शाम 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 03 मिनट तक
चैन्नई शाम 5 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक
बेंगलुरू शाम 5 बजकर 12 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक
पटना शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक
गांधीनगर शाम 4 बजकर 37 मिनट से 6 बजकर 05 मिनट तक
देहरादून शाम 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक

127
30060 views

Comment