logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विद्युत विभाग सलेहा की कार्यप्रणाली से तंग आकर सलेहा क्षेत्र के समाजसेवी , पंचायतकर्मी व आमनागरिकों ने कलेक्टर के नाम थाना एवं विद्युत विभाग कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

(रिपोर्टर - सुशील वर्मन ) सलेहा न्यूज :-    वर्तमान समय में कोरोना महामारी  से आम जनमानस झूझता नजर आ रहा है और ऊपर से आसमान कहर ढा रहा है सावन घटा छा रही है और उमस भरी गर्मी से नन्हे नन्हे बच्चे व इस भीषण गर्मी से कराह रहे हैं पंचायतों में बिजली से होने वाले सभी कार्य ठप पड़े रहते हैं बैंकों में होने वाले कार्य भी अवरुद्ध रहते हैं मगर इस बात की फिक्र विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कहां होती है बिजली का रोना आम जनमानस इस तरह से रो रहे हैं आंसू की जगह अब खून आने लगा है आम नागरिक अपना दुख दर्द करते हुए जगह जगह ज्ञापन देते हुए रोड पर उतरने व धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी बे दया , बे दर्द  हैं कि इन्हें किसी से कोई लेना देना नहीं है सिर्फ व सिर्फ कटौती से मतलब है। दिन में कितनी बार बिजली जाती है जिसकी कोई गिनती नहीं और तो और इन्हें रात को को भी चैन नही रात में भी इतनी विद्युत कटौती की जाती है कि छोटे छोटे बच्चे रात में सो तक नही पाते कभी कभी तो रात में ठिकाना ही नही लगता कि बिजली आएगी भी या नही यह सब अनिशिचत कालीन रहता है। और अगर बिजली आ भी गई तो वह बिजली किस काम की यह तो सिर्फ मीटर में जलने के लिए ही रहती है ताकि महीना होते ही बिल पहुंचा सकें। बिजली इतनी तेज होती है कि मोमबत्ती का उजेला बिजली से तेज दिखाई देता है। विद्युत विभाग की इस कार्यप्रणाली से पूरा सलेहा क्षेत्र आक्रोशित है अब तो यह लगने लगा है कि किसी दिन अनहोनी न हो जाये। सलेहा क्षेत्र के समाजसेवी व आमनागरिकों से जिला कलेक्टर व जिला विद्युत आपूर्ति अधिकारी को कनिष्ठ अभियंता पावर हाउस सलेहा व पुलिस थाना में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें विद्युत आपूर्ति व वोल्टेज न मिलने के कारण धरना प्रदर्शन करने की बात कही गई है। यह भी कहा गया है कि यह लगभग 20 दिनों से सलेहा व आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व कम वोल्टेज की समस्या है। जिससे इस उमस भरे मौसम में आमजन का दैनिक जीवन बेहाली की कगार पर है। लोग बीमार हो रहे हैं एक तो विद्युत आपूर्ति नियमित नहीं होती जितने भी समय मिलती है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे तक नहीं चलती जिससे लोगों में आक्रोश है कर्मचारी केवल समस्या बताते हैं उसके निदान के लिए उनके पास समय नहीं है इस समस्या के चलते ग्रामों में जहां नल जल योजना है मोटर ना चलने के कारण पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है समस्त नागरिकों द्वारा यह कहा गया है की समस्या का तुरंत निराकरण कराया जाए। और चेतावनी देते हुए कहा गया कि अन्यथा सोमवार दिनांक 20 जुलाई 2020 को धरना प्रदर्शन व  सलेहा विद्युत कार्यालय का घेराव किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी आप व आपके विभाग की होगी। ज्ञापन सौंपने में सच्चिदानंद शर्मा , रवि , विजय शर्मा ,निशार , योगेश , निशांत , राकेश , राजेश , सोनू त्रिपाठी , पूरनलाल , मुकेश , महेन्द्र , रामसिया , मनोज मिश्रा , रोहणी मिश्रा , कृष्णकुमार , वीरेन्द्र , अनिल कुमार , लोकेश सोनी , सुरेश आदिवासी , प्रकाश , मुकेश साहू , पिन्टू , मोनू सेन , पवन सेन एवं पंचायतकर्मी ओमप्रकाश पाण्डेय , कौशलेन्द्र चौरसिया , अन्य नागरिकों शामिल रहे।

241
14962 views

Comment