logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुराना बस स्टैंड के पास चिप्स गोदाम और गुमटी में लगी आग शहर के पुराना बस स्टैंड पर गुमटी और चिप्स गोदाम में रविवार रा

पुराना बस स्टैंड के पास चिप्स गोदाम और गुमटी में लगी आग

शहर के पुराना बस स्टैंड पर गुमटी और चिप्स गोदाम में रविवार रात आग लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम इस पर काबू पा सकी। पुराना बस स्टैंड के पास स्थित कस्तूरबा छात्रावास के पास एक गुमटी में चिप्स का गोदाम है।

वहीं बाहर की ओर चिप्स मालिक उसकी लारी भी बांधकर जाता है। रात के समय अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। सूचना पर गुमटी मालिक सचिन भट्‌ट मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचा। तभी वहां मौजूद लोगों की भीड़ में कुछ लोग उससे उलझ गए।

इधर, थाने में मिली सूचना के बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। जहां एक गाड़ी फायर और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दुकान में आग से करीब 50 हजार का नुकसान होने का अंदेशा जताया गया है।

130
15926 views

Comment