logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ठेठवार सभा का आयोजन 15 जनवरी को शहीद स्मारक भवन मे प्रदेश स्तरीय ठेठवार सभा का आयोजित किया जायेगा ।जिसके तैयारी मे रायप

ठेठवार सभा का आयोजन 15 जनवरी को शहीद स्मारक भवन मे प्रदेश स्तरीय ठेठवार सभा का आयोजित किया जायेगा ।जिसके तैयारी मे रायपुर राज के समस्त पदाधिकारी गण लगे हुए है ।ठेठवार सभा के सफल आयोजन हेतु युवा प्रभारी ,महिला प्रभारी, मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम प्रभारी ,संयोजक ,सह संयोजक, आमंत्रण प्रभारी बनाकर प्रदेश के 42 राज,पार ,जिला ईकाई, ब्लाक ईकाई नगर ईकाई व मध्य प्रदेश उड़ीसा से स्वजातीय जनो तक घर- घर जाकर आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया । ठेठवार सभा के द्वारा यादवीय गौरव, संस्कृति, यादवीय शौर्यता परख नृत्य ,अखाड़ा, विलुप्त हो रहे बांस गीत , खंझेरी, सामाजिक संगठन की मजबूरी कैसे हो , यादव समाज के लिए सरकार द्वारा बनाये गये योजनाओं की जानकारी, परंपरागत व्यवसाय मे आधुनिकीकरण कैसे करे । शिक्षा का स्तर कैसे ऊपर उठाया जावे ,राजनीति क्षेत्र में यादव समाज की भूमिका क्या ? कैसे हो । ठेठवार सभा के माध्यम से प्रश्न मंच द्वारा जानकारी उपलब्ध कराया जायेगा ।जिससे समाज मे मजबूत संगठन ,समाजिक कार्यो मे सक्रियता, गतिशीलता, व सर्वांगीण विकास के लिए चिंतन करने का अवसर होगा । आधुनिक युग मे युवा पीढ़ी समाज के गौरवशाली इतिहास से अनभिज्ञ होते जा रहे है जिसका जानकारी प्रदान करना है । समस्त यादव जनो से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति प्रदान कर
ठेठवार सभा को सफल बनाने मे सहभागिता निभाये।

145
18279 views

Comment