logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टेंपो पलटने से उसमें बैठे एक यात्री की मौत और 4 यात्री घायल, टेंपो पलटने के कारण एक महिला की मौत और 4 घायल सभी का न

टेंपो पलटने से उसमें बैठे एक यात्री की मौत और 4 यात्री घायल,


टेंपो पलटने के कारण एक महिला की मौत और 4 घायल सभी का निजी अस्पताल नेहरा नर्सिंग होम में कराया जा रहा है। खबर- मनीगाछी अंतर्गत नेहरा ओपी थाना क्षेत्र के तरौनी मोर के पीछे एक टेंपो के पलटने के कारण टेंपो में बैठे एक यात्री की मौत और 4 घायल, घटना की जानकारी मिलते ही नेहरा ओपी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार जी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायल यात्रियों को बाहर निकाल कर तुरंत दूसरी गाड़ी कर के नेहरा नर्सिंग होम अस्पताल पहुंचाया, घटनास्थल से टेंपो चालक फरार है,मिली जानकारी के अनुसार घायल सुनैना देवी ने बताया कि चालक काफी तेज गति से टेंपो चला रहा था और नशे की हालत में भी था, सुनैना देवी बताते हैं कि अगर सही समय रहते नेहरा ओपी समय पर नहीं आते हैं तो और भी यात्री की जान जा सकती थी लेकिन समय पर नेहरा ओपी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार जी पहुंचकर हम सभी यात्री को बाहर निकाला और फौरन इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां हम सभी का इलाज किया जा रहा है, जब पत्रकार मोहम्मद जमील कमर ने नेहरा ओपी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार जी से इस घटना संबंधित बात किया तो पता चला कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है,और जिस महिला की मौत हुई है उनका आज पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा डीएमसीएच भेजा जाएगा, और जो भी आगे की कार्रवाई होगी टेंपो चालक पर वह किया जाएगा, .

132
25299 views

Comment