logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राम मंदिर निर्माण को भूमि पूजन के लिए मैसूरु से मिट्टी व नदियों का जल भेजा

मैसूरु । यहाँ के मैसूरु पैलेस के समीप स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार के दिन अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की भूमि पूजन के लिए मैसूर से चामुंडी पहाड़ के निकट से मिट्टी व कावेरी, काबनि दोनों नदियों का जल पुजारी द्वारा पूजा अर्चना कर स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा गया।

 कार्यक्रम मे उपस्थित स्वयं सेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता राजेंद्र बाबू प्रदीप व बीजेपी से एसए रामदास, एल नागेन्द्रराजी, मैसूर बीजेपी अध्यक्ष श्री वत्सा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जिला प्रचारक गुरुदत्त  व चिरंजीलाल कूमावत उपस्थित थे। 

गौरतलब है कि अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रखी जाएगी। 

262
26918 views

Comment