logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तारुन अयोध्या- संयुक्त खंड विकास अधिकारी तारुन श्री हरिशंकर मिश्रा के दुर्व्यवहार से खिन्न भारतीय किसान यूनियन

तारुन अयोध्या-
संयुक्त खंड विकास अधिकारी तारुन श्री हरिशंकर मिश्रा के दुर्व्यवहार से खिन्न भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन जिला उपाध्यक्ष अरविंद गोस्वामी के नेतृत्व में जारी रहा। और संयुक्त खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
ज्ञातव्य है कि दिनांक 28 जनवरी 2023 को तारुन विकासखंड परिसर में चल रही किसान पंचायत में संयुक्त खंड विकास अधिकारी तारुन श्री हरिशंकर मिश्रा द्वारा गाली-गलौज व गोली चलवा देने तथा अश्लील हरकत करने से क्षुब्द भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों ने सारे मुद्दे छोड़कर मात्र एक मुद्दे को लेकर अनिश्चितकालीन धरना चला रखा है। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं का कहना है कि संयुक्त खंड विकास अधिकारी श्री हरिशंकर मिश्रा द्वारा किए गए दुर्व्यवहार अश्लीलहरकत, गाली गलौज व गोली चलवा देने की धमकी की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज़ करा कर उनके विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही की जाए। अन्यथा महा आंदोलन किया जाएगा।
अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन राम गणेश मौर्य, संतोष कुमार वर्मा, अवधेश वर्मा, तुलसीराम गोस्वामी, गब्बर गोस्वामी, रामचंद्र तिवारी, गुरुदीन वर्मा, आसाराम बापू, झिन्नू अली, लल्लू उपाध्याय, राम नारायण यादव आदि लोग बैठे रहे।

104
19245 views

Comment