logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Up एमएलसी चुनाव में वोटों की ग‍िनती जा रही है। भाजपा के जयपाल सिंह ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं सपा के शिवप्रताप यादव को 37

Up एमएलसी चुनाव में वोटों की ग‍िनती जा रही है। भाजपा के जयपाल सिंह ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं सपा के शिवप्रताप यादव को 3791 वोट मिले हैं। जानकारी के अनुसार अब तक प्रथम वरीयता में 13998 वोटों की गिनती हो चुकी है। यूपी में एमएलसी विधानपरि‍षद के चुनावी रुझान आने लगे हैं। स्‍नातक और शिक्षक एमएलसी की 5 सीटों पर वोटों की गिनती शुरु हो गई है। बता दें क‍ि गोरखपुर, फैजाबाद, कानपुर, उन्‍नाव, बरेली, मुरादाबाद, इलाहाबाद और झांसी खंड स्‍नातक की पांच सीटों पर 30 जनवरी को मतदान हुआ था। जानकारी के लिए बता दें क‍ि 39 जिलों में करीब 40 फीसद वोटिंग हुई थी। गोरखपुर- फैजाबाद सीट पर रुझानों में भाजपा प्रत्‍याशी देवेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। कानपुर से निर्दलीय प्रत्‍याशी राजबहादुर चंदे आगे चल रहे हैं। वहीं बरेली में एमएलसी चुनाव में पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बता दें क‍ि भाजपा के डाॅ जयपाल सिंह व्यस्त ने 8578 वोट पाकर बढ़त बनाई हुई है। वहीं सपा के शिवप्रताप यादव को 3791 वोट मिले हैं। जानकारी के अनुसार अब तक प्रथम वरीयता में 13998 वोटों की गिनती हो चुकी है।

जानकारी के लिए बता दें क‍ि 39 जिलों में करीब 40 फीसद वोटिंग हुई थी। गोरखपुर- फैजाबाद सीट पर रुझानों में भाजपा प्रत्‍याशी देवेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। कानपुर से निर्दलीय प्रत्‍याशी राजबहादुर चंदे आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा के देवेंद्र 8131 मतों से आगे
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के दूसरे राउंड की प्रथम वरीयता के मतों की गणना में भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के करुणा कांत मौर्य से 8131 मतों से आगे चल रहे हैं। देवेंद्र को 15523 एवं सपा प्रत्याशी को 7392 वोट मिले थे। 2014 मत संदेहपूर्ण पाए गए। गिनती देर रात तक जारी है। सपा के लिए अहम है चुनाव
बता दें कि यह चुनाव सपा के लिहाज से बेहद अहम हैं। सपा अगर इन पांच सीटोंं में एक भी सीट जाती है तो वह विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का दावा कर सकेगी। बता दें क‍ि मौजूदा समय में 100 सदस्‍यीय सदन में सपा के नौ सदस्‍य हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष का दावा करने के लिए किसी भी दल के पास 10 सदस्‍य होना चाहिए।

157
41047 views

Comment