logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*खबर नरसिंहपुर के करेली से* *संत रविदास जयंती:आयुष विभाग ने लगाया कैंप, ग्राम पंचायत आमगांव बड़ा में किया 250 रोगियों

*खबर नरसिंहपुर के करेली से*

*संत रविदास जयंती:आयुष विभाग ने लगाया कैंप, ग्राम पंचायत आमगांव बड़ा में किया 250 रोगियों का उपचार*

संत रविदास जयंती के अवसर पर आमगांव बड़ा में रविवार को साईं मैरिज गार्डन में आयुष विभाग ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर रखा। जिसमें 250 से ज्यादा मरीजों की जांच व उपचार परामर्श किया गया।

आयुष विभाग के शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सीता राम नामदेव व जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुरजीत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में किया गया। ब्लाक नोडल आयुष अधिकारी डॉक्टर जयराम ने बताया कि सभी ब्लॉक में संत रविदास जयंती पर एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला आयोजित कर रोगियों की ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य जाचे निशुल्क की जाएगी तथा शाम 4 बजे तक 250 रोगियों का परीक्षण कर उन्हें उपचार परामर्श निशुल्क औषधी वितरित की गई है।

शिविर के दौरान आयुष विभाग के विशेषज्ञ ने योग करने के लिए भी योग अभ्यास मुद्रा का भी अभ्यास कराया। स्वास्थ्य कर्मियों का दल भी शिविर में अपनी सेवाएं दे रहा है।

151
27298 views
1 shares

Comment