logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंडल इटियाथोक कार्यसमिति की आवश्यक बैठक हुई संपन्न इटियाथोक/गोंडा

मंडल इटियाथोक कार्यसमिति की आवश्यक बैठक हुई संपन्न इटियाथोक/गोंडा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई इस अवसर पर इटियाथोक मंडल कार्यसमिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिस में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और इस अवसर पर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने समर्पण राशि भी संकलित की गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री भाजपा आशीष त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी इटियाथोक दीपक अग्रवाल व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा विद्याभूषण द्विवेदी की उपस्थिति रही । इस कार्यक्रम में सभी मंडल पदाधिकारियों शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी एवं सभी बूथ अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा ने यह जानकारी दी है।

171
15483 views
1 shares

Comment