logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय जनता युवा मोर्चा की शहडौल जिला कार्यकारिणी का विस्तार

भाजपा युवामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिलाष पॉडे के आदेशानुसार भाजपा संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन व जिलाध्यक्ष कमलप्रताप सिंह की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाघ्यक्ष शहडोल अजय सिंह बघेल ने युवामोर्चा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए युवा मोर्चा में नयी संगठनात्मक नियुक्तियां कीं।

भाजयुमो की शहडौल कार्यकारिणी में धनपुरी निवासी नितिन सिंह राणा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया वहीं सुखेन्द्र गौतम को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। साथ ही शक्ति शुक्ल को धनपुरी मंडल अध्यक्ष और जयंत जसवानी को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी के साथ और भी कई नियुक्तियां की गईं।  

नयी संगठनात्मक नियुक्तियों पर मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सिंह बघेल, जिला आईटी सह प्रभारी अंकित गुप्त, जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, जिला कोषाध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी, जिला कार्य समिति सदस्य नीलेश जैन के अलावा धनपुरी नगर से भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहर जसवानी, सदन कपूर, संजू चांदवानी, बबलू जायसवाल, भोला पनिका, दीपक कुमार मांझी, ओमी सिंह गोल्डी, सोनी, संजय 
तोमर, आकाश गुप्त, हेमंत गुप्त, विक्की नामदेव, सनी सिंह, बंटी,  रमन नामदेव, इत्यादि युवाओं ने बधाई दी है।

273
15054 views

Comment