logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महराजगंज (अजीत सिंह), बृजमनगंज विकास खंड के सहकारी समिति शाहाबाद का चुनाव परिणाम रविवार को घोषित किया गया। जिसमे सभी पदो

महराजगंज (अजीत सिंह), बृजमनगंज विकास खंड के सहकारी समिति शाहाबाद का चुनाव परिणाम रविवार को घोषित किया गया। जिसमे सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र यादव को निर्विरोध चेयरमैन (अध्यक्ष) निर्वाचित किया गया। जबकि नरसिंह यादव डिप्टी चेयरमैन (उपाध्यक्ष) के पद पर निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी अनूप शुक्ला व हरिशंकर उपाध्याय द्वारा निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर व माला पहना कर शुभकामना दिया गया।

नवनिर्वाचित चेयरमैन योगेंद्र यादव ने कहा कि अपने पद व दायित्वों का निर्वहन करते हुए सहकारी समिति के विकास के साथ ही सदैव किसानों के हित में कार्य करूंगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदू सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजू सिंह, ब्लाक प्रमुख उदयराज यादव, प्रमुख प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नन्हे सिंह, भाजपा नेता राकेश जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता, युवा नेता जेपी गौंड, बबलू सिंह, सराज अहमद, परशुराम पाल, क्रांति मणि, शिवा जायसवाल, गौरव यादव, बबलू जायसवाल, सोनू गुप्ता सहित अन्य बधाई दिया।

117
11629 views
1 shares

Comment