logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिपरा विधायक यदुवंश यादव ने निर्मली में लिया बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा


सुपौल।  राष्ट्रीय जनता दल के पिपरा विधायक यदुवंश यादव निर्मली प्रखण्ड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने दिघीया के समीप कोसी पश्चिमी तटबंध पर कटाव निरोधक कार्य का  जायजा लिया।

विधायक यदुवंश यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के निरीक्षण के दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘बिहार अभी बाढ़ व कोरोना की विभीषिका झेल रही है तो वही वर्तमान सरकार चुनाव की तैयारी में व्यस्त है। वर्चुअल रैली से जनता को गुमराह कर रही है। इसे सिर्फ कुर्सी बचाने पर ध्यान है।जनता इसके डिजाइन को समझ चुकी है और इसबार उसे सिरे से नकार देगी।’

मौके पर राजद के युवा जिलाध्यक्ष भूप नारायण यादव, जिला प्रधान महासचिव रामसुंदर मुखिया, राजद अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामनाथ मंडल, प्रदेश महासचिव दिनेश यादव, निर्मली प्रखण्ड प्रमुख राम प्रवेश यादव, निर्मली प्रखण्ड अध्यक्ष मो. शकील अहमद, भूपेंद्र कुमार, नीतीश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

276
15113 views

Comment