logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन देवरिया द्वारा कस्बे के वेदमाता गायत्री के संगोष्

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन देवरिया द्वारा कस्बे के वेदमाता गायत्री के संगोष्ठी हाल में योग का प्रचार- प्रसार, बढ़ते बीमारियों से बचाव आदि को लेकर बैठक हुई।
बता दें की योग को खेल की मान्यता मिलने से योग में अन्य खेलों की भांति संभावनाएं बढ़ गयी हैं डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन देवरिया के अध्यक्ष अमरेश गुप्ता ने कहा कि मौसम बदलने से कई तरह की बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है जिसकी रोकथाम, और बचाव के लिए योगाभ्यास अत्यंत आवश्यक है, यह जरूरी है कि अब प्रत्येक स्कूलों में जाकर बच्चों को इसके प्रति जागरूक किया जाय, योग भी अब खेल की श्रेणी में शामिल है तो स्कूल से बच्चे ब्लॉक, जिला, राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में हिस्सा लेंगे यहाँ तक की ओलंपिक में भी योग के खिलाड़ी भाग लेंगे। सचिव सत्यप्रकाश जी ने कहा कि प्रत्येक स्कूल योग पर विशेष ध्यान दें, स्कूलों में योग ट्रेनर रखें जिससे बच्चों के प्रतिभा निखरे और राष्ट्र का नाम रौशन करें। उप सचिव राकेश कुशवाहा ने कहा कि स्वास्थ्य के मामले में भारत की बहुत दयनीय स्थिति है और योग को पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया गया है योग प्रशिक्षक अखिलेश गुप्ता ने कहा कि योग खेल में अवसर के साथ स्वस्थ रखता है इसलिए योग को अपनाएं। बैठक में संगठन के विस्तार पर विशेष चर्चा हुई कि प्रत्येक तहसील, ब्लॉक, पंचायत स्तर पर लोग सदस्य बनें और योग का प्रचार प्रसार करें, शिविर लगवाएं । प्रदीप गुप्ता ने कहा कि स्कूलों में योग की आवश्यक जानकारी और योगाभ्यास होनी चाहिए। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष ऋतुराज गुप्ता, एल डी एकेडमी के प्रबंधक विकास यादव, नेहरू युवा केन्द्र देवरिया से देवब्रत पांडेय जी, दीपक वर्मा, श्रीमती सुषमा सिंह, आदर्श तिवारी, एबीवीपी प्रभारी सूरज गुप्ता , नीलिमा गुप्ता, शुभम, विवेक गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

178
19090 views
1 shares

Comment