logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर के हाॅस्पिटल में देहावसान

नई दिल्ली। राज्यसभा के सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में शनिवार दोपहर देहावसान हो गया। किसी वक्त समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे अमर सिंह बीते छह माह से सिंगापुर में अपना इलाज करा रहे थे

64 वर्षीय अमर सिंह लगभग छह माह से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। सिंगापुर में इलाज के दौरान अमर सिंह शनिवार दोपहर जिंदगी की जंग हार गए। उनके सियासी सफर में ऊपर चढ़ने और नीचे गिरने की कहानी दो दशकों के दौरान लिखी गई। एक दौर में वो समाजवादी पार्टी के सबसे असरदार नेता थे, उनकी तूती बोलती थी, लेकिन हाशिये पर भी डाले जाते रहे।

 समाजवादी पार्टी की कमान मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव के हाथों में जाने के बाद उन्हें सपा से किनारा करना पड़ा। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के काफी नजदीक रहे हैं। यद्यपि, वर्ष 2010 में उन्होंने पार्टी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया था।बाद में उन्हें समाजवादी पार्टी से भी बर्खास्त कर दिया गया था।

आज दिन में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित थी और सभी फॉलोअर्स को ईद-अल-अजहा के मौके पर उन्हें मुबारकवाद भी दी। अमर सिंह के प्रोफाइल को देखकर लगता है कि वह बीमार होने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राज्यसभा सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।

255
44817 views

Comment