logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साहित्यिक अधिवेशन का हुआ आयोजन बहराइच। हिंदी साहित्य परिवार एवं भारतीय गौरव साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान पादरी

साहित्यिक अधिवेशन का हुआ आयोजन


बहराइच। हिंदी साहित्य परिवार एवं भारतीय गौरव साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान पादरी बाजार गोरखपुर के तत्वावधान में साहित्य अधिवेशन 2023 तथा कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए जनपद निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार पंकज श्रीवास्तव ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। कार्यक्रम का प्रारंभ गोरखपुर की पूर्व महापौर सत्या पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित करके तथा माता सरस्वती की वंदना से हुआ । कार्यक्रम का संचालन मिन्नत गोरखपुरी ने किया। दो पुस्तकों शब्दांजली तथा गूंज गुहार आत्म सम्मान की, का संकलन किरण पाण्डेय का विमोचन इस कार्यक्रम मे किया गया।डा. सरिता सिंह, धराधाम इन्टरनेशनल के चेयरपर्सन डा. सौरभ पाण्डेय, संजय निराला, वरिष्ठ कवयित्री प्रेमलता रसबिंदु जी, डा. अहसान, सुधा मोदी, भोजपुरी के प्रख्यात कवि राकेश श्रीवास्तव इत्यादि की गरिमामय उपस्थिति रही ।इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक तथा सामाजिक विभूतियों को सम्मानित भी किया गया।संयोजक किरण पाण्डेय, डा. सरिता सिंह रहे संस्थापक संजय निराला तथा अली अंसारी रहे।

123
8598 views

Comment