नगर पालिका अध्यक्ष के परिवर्तन हेतु व्यापार संगठन ने एकजुटता दिखाते हुए सर्वसम्मति से किसी एक निर्दलीय प्रत्याशी पर मोहर
नगर पालिका अध्यक्ष के परिवर्तन हेतु व्यापार संगठन ने एकजुटता दिखाते हुए सर्वसम्मति से किसी एक निर्दलीय प्रत्याशी पर मोहर लगाने की कही बात
आज दिनांक 29 अप्रैल 2023, दिन शनिवार को सब्जी मंडी स्थित अयोध्यापुरी प्रांगण में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमा प्रकाश अग्रहरी व नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह के संयुक्त नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक में आगामी होने वाले नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में प्रत्याशी के समर्थन के संदर्भ में निर्णय लिया गया।
ज्ञात हो कि नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में परिवर्तन के उद्देश्य से विगत कई दिनों से अनवरत मन्थन के उपरान्त खड़े हुए बीस में से निम्नलिखित चार निर्दलीय प्रत्याशियों के नाम पर विचार हेतु सहमति बनी।
*1-विनय सिंह 'भोला'*
*2-विजय सिंह*
*3-महिमा गुप्ता*
*4-वरुण प्रताप सिंह*
उपरोक्त चारों प्रत्याशियों से संयुक्त दोनों व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने उनकी चुनावी तैयारियों के संदर्भ में जानकारी ली।
उपरोक्त चारों प्रत्याशियों से उनके चुनावी रणनीतियों के संदर्भ में जानकारी के उपरांत संयुक्त व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने आपस में गहनता से मंथन करने के उपरांत किसी एक प्रत्याशी पर वोटिंग कर समर्थन हेतु चयन का निर्णय लिया।
उपरोक्त निर्णय के बाद सभी पदाधिकारियों ने नगरहित व जनहित हेतु परिवर्तन के उद्देश्य से वोटिंग कर "प्रत्याशी विजय सिंह जी" के नाम पर अत्यधिक वोटिंग पड़ने पर व्यापार मंडल द्वारा संयुक्त रूप से समर्थन देने की घोषणा की जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित सदस्य राजेन्द्र कुमार केसरवानी(जिलाध्यक्ष)
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रतापगढ़
उमा प्रकाश अग्रहरी(जिलाध्यक्ष)
कुलदीप सिंह(नगर अध्यक्ष)
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रतापगढ़।(संयुक्त व्यापार मण्डलप्रतापगढ़।)