logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाढ़ प्रभावितों ने राहत सामग्री के लिए प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

सीतामढ़ी। सहायता नहीं मिलने से आक्रोशित प्रखंड के खड़का दक्षिणी पंचायत के लक्ष्मीनिया टोल के सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि, ‘बाढ़ से धान की फसलें डूब कर नष्ट हो गई है, जबकि कई लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर चुका था। लोगों में तबाही मचने के बावजूद शासन एवं प्रशासन द्वारा अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है।’ 

प्रदर्शनकारी ग्रामीण पूरे पंचायत को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग करने के साथ अविलंब बाढ़ राहत व सहायता राशि देने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में संतोष सहनी, मुन्ना सहनी, महेन्द्र राम, रामवृक्ष सहनी, कपिलेश्वर सहनी, मुन्नी देवी व शिला देवी समेत कई ग्रामीण शामिल थे।

209
14769 views

Comment