logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का ऐलान, नशे के सौदागरों को देगें कड़ी सजा

अंबाला। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा चाहे वो कितना भी प्रभावशाली क्यों हो उन्होंने आज यहां कहा कि अब नशा तस्करों की खैर नहीं

विभाग को लिखित आदेश जारी कर दिए हैं कि नशे से जुड़े किसी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाये। हरियाणा के पडोसी राज्यों से बढ़ रही नशा तस्करी और प्रदेश में फैल रहे नशे के जाल को तोड़ने के लिए अब गृह विभाग ने कमर कस ली है।

पडोसी राज्य पंजाब में नेताओं के साथ साथ पुलिस अधिकारियों से मिल रही नशे की खेप के मामलों को देखते हुए अब खुद उन्होंने विभाग को सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नशाखोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है लेकिन अब गुप्तचर विभाग और पुलिस को ये लिखित आदेश भी जारी कर दिए हैं कि यदि कोई बड़े से बड़ा व्यक्ति भी नशे के कारोबार में संलिप्त पाया जाये तो उसे भी बक्शा जाये।

कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के बयान पर कि वो 2020 में सरकार गिरा देंगे,पलटवार करते हुये  विज ने  बिश्नोई पर तंज कसते हुए कहा कि जो खुद गिरे हुए हैं वो दूसरों को क्या गिराएंगे। विज ने कहा कि सबसे पहले तो इस मामले को घोटाला कहे जाने के पीछे भी प्रश्नचिह्न है। इस मामले में विभाग ने जांच की थी और कई जगह सामान कम पाया गया है जिसे पूरा करवाने की कोशिश की जा रही है तो इसे घोटाला नहीं कहा जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी अधिकारी ने जानबूझकर कोताही की तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी

224
14826 views

Comment