logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

40 नम्बर रेलवे ट्रैक टनल सोलन के पास एक युवक से पुलिस ने 89 नशीले कैप्सूल किए बरामद,मामला हुआ दर्ज सोलन (मोहन ठाकुर)

40 नम्बर रेलवे ट्रैक टनल सोलन के पास एक युवक से पुलिस ने 89 नशीले कैप्सूल किए बरामद,मामला हुआ दर्ज

सोलन (मोहन ठाकुर)
03 जून: सोलन पुलिस लगातार जिला में नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं इसी कड़ी में देर शाम सोलन पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक से 89 नशीले कैप्सूल बरामद किए है। एएसपी सोलन योगेश रोलटा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोलन पुलिस ने देर शाम पुराना बस स्टैंड में 40 नंबर रेलवे ट्रैक टनल सोलन के पास तोप की
बेड़ के रहने वाले नवीन कुमार उर्फ सन्नी से 89 नशीले कैप्सूल बरामद किए है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नशीले कैप्सूल का अवैध व्यापार रेलवे ट्रैक और ओल्ड बसस्टैंड के नजदीक करता है और इसी कड़ी में सोलन सिटी चौकी प्रभारी आशीष कौशल अपनी टीम के साथ 40 नंबर रेलवे ट्रैक टनल सोलन के पास पहुंचे तो वहां पर एक युवक को पुलिस ने 89 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

124
20660 views
1 shares

Comment