logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संस्था विद्यांजलि भारत मंच की 33 वीं स्वागत मानसून काव्यगोष्ठी रविवार को सम्पन्न हुई इंदौर। साहित्यिक और सामाजिक संस

संस्था विद्यांजलि भारत मंच की 33 वीं स्वागत मानसून काव्यगोष्ठी रविवार को सम्पन्न हुई

इंदौर। साहित्यिक और सामाजिक संस्था विद्याजंली भारत मंच इंदौर द्वारा साहित्यिकार हेमराज पटेल के निज विद्यालय ग्लोरियस पब्लिक स्कूल चितावद पर स्वागत मानसून काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता गिरेन्द सिंह भदौरिया प्राण ने की। विशेष अतिथि दिल्ली से पधारे ओमप्रकाश यति जी थे। संचालन दिनेश कुमार दानिश ने किया। आभार जितेन्द्र शिवहरे ने माना।

इस अवसर पर नवोदित तथा वरिष्ठ कवियों ने मानसून काव्यगोष्ठी में ताजा-तरिन रचना पाठ किया। संस्थापक दामोदर विरमाल ने बताया कि आरती पंवार, रामेश्वर पाल, अमित मालाकार, सुभाष गौरव, हरिश साथी, सुनील सिपाही, किरण पांचाल, राखी जैन, विनीता सिंह चौहान, वसीम हिन्दुस्तानी, मनोहर लाल सोनी बाबा, संजय जैन आदि कवियों ने काव्य पाठ किया।

आयोजन के पश्चात संयोजक हेमराज पटेल द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई एवं आगामी आयोजन अर्धवार्षिक कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में होने वाले संस्था की वेबसाइट के विमोचन की जानकारी दी जिसमे सभी रचनाकारों को सादर आमंत्रण दिया l
Team Vidhyanjali Bharat Manch
Web - https://vidhyanjalibharatmanch.in

141
4843 views
1 shares

Comment