logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*धूमधाम से मनाई महाराज दक्ष प्रजापति जयंती* आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अमरिया तहसील की ग्राम पंचायत भौनी में नंदराम

*धूमधाम से मनाई महाराज दक्ष प्रजापति जयंती*

आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अमरिया तहसील की ग्राम पंचायत भौनी में नंदराम प्रजापति की बैठक पर *राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ पीलीभीत* के तत्वाधान में *महाराज दक्ष प्रजापति जयंती* एवम नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह जिला अध्यक्ष राजेश प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारियों द्वारा महाराज दक्ष प्रजापति जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवम पुष्पांजलि अर्पित की गई। डा महेश प्रजापति ने महाराज दक्ष प्रजापति जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवम विस्तार से बताया। नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जयंती समारोह में जिला प्रभारी धर्मवीर प्रजापति (नेत्र परीक्षक), जिला अध्यक्ष राजेश प्रजापति, जिला मुख्य महासचिव डा महेश प्रजापति, जिला महासचिव सत्यप्रकाश प्रजापति, जिला सचिव हृदेश प्रजापति, अरविंद प्रजापति,नंदराम प्रजापति, मनोज प्रजापति, गनपत लाल प्रजापति,जमुना प्रसाद प्रजापति, सुंदर लाल प्रजापति,सुशीला देवी, इमारती देवी, लता कुमारी,पुष्प देवी सहित प्रजापति समाज के अनेक लोग कार्यक्रम में उपस्थित हुए। बैठक का संचालन जिला प्रभारी धर्मवीर प्रजापति ने किया।

248
24033 views

Comment