logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोलन(मोहन ठाकुर) 18 जुलाई: प्रदेश में पिछ्ले कई दिनो से लगातार बारिश का दौर चला हुआ है। वही पिछले दिनों प्रदेश के साथ स

सोलन(मोहन ठाकुर)
18 जुलाई: प्रदेश में पिछ्ले कई दिनो से लगातार बारिश का दौर चला हुआ है। वही पिछले दिनों प्रदेश के साथ साथ जिला सोलन के शामती में भी बारिश का कहर देखने को मिला था। कई लोगों के घर भुस्खलन की वजह से तबाह और प्रभावित हों गए। ऐसे में कई परिवार बेघर हो चुके है। अब इन परिवारों की सहायता के लिए लोगो ने आगे आ कर हाथ बढ़ाए। इसमे दर्जनों लोग प्रभावित हुए हैं। वही अब इन प्रभावित परिवारों के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव मधु ठाकुर ने सभी प्रभावित परिवारों का हाल जटोली मंदिर व क्यार गाँव मे जा कर पूछा और मौके पर प्रभावित परिवारों को राशन व जरूरत का समान इत्यादि भी बांटा। और साथ ही मधु ठाकुर ने कहा कि यदि किसी को भी कोई भी जरूरत लगे तो पूरे सोलन वासी के साथ साथ हम भी आप लोगो के साथ है। प्रभावित परिवारों ने सभी लोगो का आभार व्यक्त किया। वही इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव मधु ठाकुर, प्रदेश सचिव कुनाल सूद, पूजा, विनोद,लोकेन्द्र शर्मा मौजूद रहे। साथ ही प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव मधु ठाकुर के साथ आए कुनाल ठाकुर ने इस बारे में बताया कि वह सब भूस्खलन से पीड़ित लोगों के लिए जितनी मदद कर सकते हैं उतना करेंगे यह पूरा कार्य प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव मदन ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया।

131
2858 views
1 shares

Comment