logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नहर में डूबे युवती का 3 दिन बाद मिला शव अयोध्या। रौनाही थाना अंतर्गत शारदा सहायक बड़ी नहर में युवती का शव बरामद हुआ।

नहर में डूबे युवती का 3 दिन बाद मिला शव

अयोध्या।
रौनाही थाना अंतर्गत शारदा सहायक बड़ी नहर में युवती का शव बरामद हुआ। लोगों की सूचना पर पहुंची रौनाही थाने की पुलिस ने शव को बाहर रखवाया। रूदौली के मोहल्ला पूरे जामी निवासी ताहिर पुत्री नीलोफर 18 वर्षीय युवती की बुधवार शाम को अपनी भाभी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद वह रूदौली शारदा सहायक बड़ी नहर में कूद गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पाठक पुरवा नहर पुल के पास मिला। तीन दिन में शव बुरी तरह गल सड़ गया था। उसे पोस्टमार्टम के लिए फैज़ाबाद रेफर किया गया। इस मौके पर रूदौली कोतवाल देवेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी नयागंज अविनाश चंद्र, आरक्षी आशीष यादव मौजूद रहे।

168
8534 views

Comment