logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांग्रेस में टिकट के दावेदारों के समर्थकों में चले लात-घूंसे, एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कई जिलों में आवेदन देकर दावा

कांग्रेस में टिकट के दावेदारों के समर्थकों में चले लात-घूंसे, एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी

कई जिलों में आवेदन देकर दावा जताने वालों के समर्थकों में जमकर नोकझोंक
कांग्रेस में तीन दिन से चल रहा टिकट के दावेदारों के आवेदन देने का सिलसिला बुधवार को पूरा हो गया, लेकिन अंतिम दिन कई जिलों में आवेदन देकर दावा जताने वालों के समर्थकों में जमकर नोकझोंक हुई, मारपीट से लेकर धक्का-मुक्की तक हुई। एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। चुनाव से पहले ही कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आई।

अजमेर उत्तर विधानसभा सीट पर टिकट के 20 दावेदारों ने आवेदन पेश किए। दावेदार बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ आवेदन देने पहुंचे थे।इस बीच आवेदन लेकर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व महासचिव शिव कुमार बंसल और राठौड़ समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हाे गई। दोनों गुटों के लोगों में जमकर लात-घूंसे चले।

110
7020 views

Comment