logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*_जय राजपुताना संघ_* खेड़ा झाड़ोल/उदयपुर जय राजपुताना संघ क्षत्राणी कल्प परिवार के संस्थापक विश्वनाथ प्रताप सिंह रेटा

*_जय राजपुताना संघ_*
खेड़ा झाड़ोल/उदयपुर
जय राजपुताना संघ क्षत्राणी कल्प परिवार के संस्थापक विश्वनाथ प्रताप सिंह रेटा के निर्देशानुसार झाड़ोल तहसील के खेड़ा गांव में विधवा क्षत्राणी सा को जिवीकोपार्जन के लिए सिलाई मशीन भेंट की गई।

क्षत्राणी कल्प परिवार के नागेन्द्र सिंह ने बताया की संघ पिछले 14वर्षो से यह कार्य कर रहा है जिसे जरूरत मंद परिवार को आत्मसंबल मिल सके जिसमें पेंशन,सिलाई मशीन, पाठ्य सामग्री,मायरा जेसे सहयोग जरूरतमंद परिवारों को करता है एवं शिक्षा शक्ति संस्कार का बीजारोपण भी संस्कार शिविर के माध्यम से करता है।आने वाले समय में क्षत्राणी कल्प परिवार समाज में एक विशाल वट वृक्ष की तरह समाज के लिए मजबूती का स्तम्भ बन कर उभरेगा।
इस अवसर पर जय राजपुताना संघ के लोकेन्द्र सिंह भगौरवास ,कूशाल सिंह हिरावास,नाहर सिंह नेणबारा ,तेज सिंह,उदय सिंह ,तेज सिंह , प्रेम सिंह , मान सिंह , करण सिंह, दौलत सिंह, भूपेंद्र सिंह, सोहन सिंह, हीर सिंह, राजेन्द्र सिंह,धूल सिंह, सूजेन्द्र सिंह,कालू सिंह, पर्वत सिंह एवं जय राजपुताना संघ क्षत्राणी कल्प परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
महिपाल सिंह जावर माईंस ने बताया कि विभिन्न प्रकार की सहकारी योजना जो अपने लिए है उनका लाभ लेवें।क्षत्राणी कल्प परिवार हर जरूरत मंद परिवार के साथ खड़ा रहेगा,हमेशा सहयोग करता रहेगा।
यह जानकारी जय राजपुताना संघ झाड़ोल मिडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह आंजरोली ने दी।

118
25602 views

Comment