logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजनगर/मधुबनी, राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की मधुबनी जिला अध्यक्ष रेणु कुमारी आज राजनगर प्रखंड के राजद कार्यालय पहु

राजनगर/मधुबनी, राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की मधुबनी जिला अध्यक्ष रेणु कुमारी आज राजनगर प्रखंड के राजद कार्यालय पहुंची, जहां उनका स्वागत प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण साह की अध्यक्षता में किया गया। मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रितु जायसवाल (प्रदेश अध्यक्ष) ने जो मुझे मुझे दायित्व सौपा है, उसका पैगाम लेकर हम राजनगर की धरती पर आये है। आज महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। हमें दिखाना होगा कि राष्ट्रीय जनता दल का महिला विंग पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है। इस मौके पर ललिता देवी, पवन देवी, मंजू देवी, शैल देवी सहित कई महिला महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की। वही सभा को संबोधित करते हुए राजद के वरिष्ठ नेता सह आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि जिला में पहली बार किसी तेज और सक्षम महिला को कमान सौंपा गया है, हम सभी उनकी मदद के लिए तैयार हैं। इस मौके पर मिथिला परंपरा अनुसार स्थानीय प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण साह ने सबका स्वागत एवं सत्कार किया। इस मौके पर साधु पासवान, मूसानंद यादव, आजाद गुप्ता, रामाशीष यादव, रामवृक्ष यादव सहित कई राजद नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

145
39448 views
1 shares

Comment