logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीएम मोदी कल करेंगे चेन्नई-अंडमान निकोबार समुद्री केबल परियोजना का उद्घाटन

अंडमान।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 10 अगस्त को चेन्नई व अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के बीच सबमरीन केबल प्रणाली का उद्घाटन करेंगे जिससे यहां बेहतर संर्पक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

इस प्रणाली के तहत दो स्थानों के बीच दूरसंचार सिग्नलों के आदान-प्रदान के लिए समुद्र में केबल बिछायी जाती है। बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक (अंडमान-निकोबार टेलीकॉम) मुरली कृष्णा ने केंद्रशासित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा, 'चेन्नई तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सबमेरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी परियोजना की शुरुआत की प्रतीक्षा अब खत्म हो रही है।'

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 10 तारीख को इस परियोजना का उद्घाटन करने वाले हैं।' मुख्य महाप्रबंधक ने पत्र में अंडमान और निकोबार प्रशासन के अधिकारियों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सुचारू संचालन और विभिन्न् द्वीपों में गुणवत्तापूर्ण दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने के लिए नयी प्रणाली शुरू करने में सहयोग देने का अनुरोध किया।

गौरतलब है कि  लगभग 1,224 करोड़ रुपये की लागत से 2300 किलोमीटर की सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछायी गई है और यह परियोजना अपने निर्धारित समय में पूरी हुई है। सबमरीन केबल के माध्यम से चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर के बीच 2x200 गीगा बाइट्स प्रति सेकेंड और पोर्ट ब्लेयर और अन्य द्वीपों के बीच 2 x 100 जीबीपीएस की बैंडविड्थ देगी। इस केबल के माध्यम से पहले की तुलना में संचार को और मजबूती मिलेगी।

289
16845 views

Comment