logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान में बीजेपी की सूची को लेकर बड़ी खबर, इस दिन आ सकती है 65 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

प्रदेश भाजपा कोर कमेटी ने बाकी बची 76 सीट पर जो पैनल तैयार किया है, उसमें किसी भी सांसद का नाम नहीं है। कमेटी सदस्याें के बीच किसी भी सांसद के नाम पर चर्चा भी नहीं हुई। सांसद चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर आलाकमान ही फैसला करेगा। अभी तक कयास लगाए जाते रहे हैं कि पार्टी कुछ और सांसदों को चुनाव लड़ा सकती है, लेकिन प्रदेश संगठन पहले ही केन्द्रीय नेतृत्व को मौजूदा सियासी स्थिति से अवगत करा चुका है। दरअसल, भाजपा ने पहली सूची में 7 सांसदों पर दांव लगाया है और इसमें से अब भी 5 के खिलाफ दूसरे दावेदार-समर्थकों का विरोध चल रहा है। दो जगह तो दावेदारों ने बागी होकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। किशनगढ़ सीट से एक दावेदार ने कांग्रेस जॉइन कर ली।

113
5476 views

Comment