logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश जिला बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्रान्तर्गत युवक की गोली लगने से मृत्यु होने के संबंध में ।

आज दिनांक 30.10.2023 को समय करीब 16:30 बजे थाना नहटौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खजूराजट में जबर सिंह में पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम खजूराजट थाना नहटौर जनपद बिजनौर को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुयी, स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल जबर सिंह को CHC नहटौर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा जबर सिंह उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया।
शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल मोर्चरी भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। गया तथा मृतक के परिजनों से वार्ता की गयी तो मृतक की मां ने बताया कि उनका अपने सगे भतीजे विजयपाल के साथ विवाद चल रहा है। इसी विवाद के कारण 1- अमरपाल 2- प्रताप 3- विकांशू 4- बब्लू 5- कपिल ने मिलकर जबर सिंह की खेत में हत्या कर दी। इस संबंध में मृतक की मां की तहरीर के आधार पर थाना नहटौर पर मु0अ0सं0 502/23 धारा 147/148/302/323 भादवि बनाम अमरपाल आदि 05 नफर पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गयी है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

उपरोक्त विवाद निस्तारण हेतु चिन्हित था। इस विवाद के संबंध में थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही नही की गयी, जिस कारण प्रकरण में थाना प्रभारी व हल्का प्रभारी की प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित हो रही है। पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा थाना प्रभारी नहटौर सुशील कुमार व हल्का प्रभारी उ0नि0 प्रशांत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

143
6060 views
2 shares

Comment